अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: जिला मुख्यालय के मालगोदाम चौक से, गुरूवार 1 फरवरी को इन्कलाबी नौजवान सभा आरवाईए की जिला कमिटी के सदस्यों ने झंडा-बैनर के साथ, रेलवे में खाली पदों पर बहाली की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला। यह प्रतिवाद मार्च संपूर्ण बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए, स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक पर पहुंचकर यह प्रतिवाद मार्च एक सभा में तब्दील हो गया। जिसकी अध्यक्षता आर वाई ए के जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार व मंच संचालन इन्कलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव रौशन कुमार यादव ने किया।

आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए इन्कलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव, रौशन कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आए 10 साल हो गया है, लेकिन रेल में 3 लाख 56 हजार सीट खाली होने के वावजूद, चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार द्वारा महज 5696 सीट पर बहाली निकालना देश के नौजवान के साथ धोखा है। हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा करने वाली मोदी सरकार, नौजवानों को मंदिर मस्जिद के नाम पर गुमराह कर रही है । देश के सारी संस्थानों को बेचा जा रहा है। देश की संस्थान अगर रेल, भेल, सेल समेत सारी संस्थानों को बेच कर देश के नौजवानों के भविष्य को बर्बाद किया जा रहा है। 2024 के चुनाव में नौजवानों को अपने भविष्य को बचाने के लिए मोदी जी को गद्दी से उतार फेकना होगा। वहीं इस मार्च को संबोधित करते हुए आरवाईए जिला कमिटी सदस्य तंनजय प्रकाश ने कहा की, भाजपा की सरकार 2014 में अपने मेनिफेस्टो में बोली थी कि हमारी सरकार बनती हैं तो युवाओं 2 करोड़ प्रतिवर्ष नौकरी दी जाएगी। भाजपा सरकार के 10 साल हो गए हैं। 10 साल में भी 2 लाख भी नौकरी नहीं मिली। अब बहाली आई भी तो मात्र 5696 सीटों पर ही वैकेंसी आई है। यह छात्रों के साथ, देश के बेरोजगार युवाओं के साथ एक धोखा है। इसके खिलाफ छात्रों ने इसके पटना में विरोध किया तो वर्तमान भाजपा सरकार उसे पर लाठी चलाने के कार्य किया। आइसा जिला सह-सचिव मो. अरमान ने कहा कि यदि भाजपा सरकार इन बेरोजगार युवाओं के साथ इसी प्रकार का धोखा करेगी तो हम संकल्प लेते हैं कि 2024 के चुनाव में भाजपा को देश से उखाड़ फेकेंगे। वहीं आरवाईए जिला प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि देश के युवाओं रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है इस बार लोकसभा चुनाव में रोजगार का मुद्दा बनाते हुए युवाओं देश में भाजपा सरकार को विरोध करेंगी। मौके पर आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार, आरवाईए जिला कमिटी सदस्य तंनजय प्रकाश, रंजीत कुमार, नवीन, कुमार मनीष कुमार, नीरज कुमार, रंजीत कुमार, तंनजय प्रकाश, नवीन कुमार, मनीष कुमार, मो. फरमान, रोहित कुमार, वीरेंद्र कुमार, मो. मसकूर, रंजीत राय, भूपन तिवारी, माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, गंगा प्रसाद पासवान, आरवाईए जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात कुमार गुप्ता, अनिल चौधरी सहित दर्जनों नौजवान उपस्थित है।







