अरविन्द कुमार व अमित कुमार/समस्तीपुर: जिले की मथुरापुर थाने की पुलिस ने, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, थाना क्षेत्र में बिरयानी दरबार नामक दुकान के निकट बांध पर अपराध की योजना बना रहे 3 बदमाशों में से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर दो अन्य बदमाश भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाश की पहचान सुबे की राजधानी पटना जिला के सुल्तानगंज थाना अंतर्गत अजिमाबाद कॉलोनी नियर अरजानी मस्जिद निवासी, मोहम्मद सफी उर्फ मोहम्मद आमी के 20 वर्षिय पुत्र मोहम्मद एहतेशाम उर्फ उदनान के रूप में की गयी है। गिरफ्तार बदमाश के पास से 1 लोडेड ऑटोमेटिक पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस व एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया है। हालांकि मौके से उठाकर फरार अन्य दोनों अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बहुत जल्द उन बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उक्त जानकारी एएसपी सह एसडीपीओ सदर समस्तीपुर संजय कुमार पांडेय ने, कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि, शुक्रवार 02 फरवरी को मथुरापुर थाने की पुलिस को यह सुचना मिली कि, झिल्ली चौक के पास बिरयानी दरबार के निकट बांध पर करीब 2-3 की संख्या लड़के एकत्रित होकर, किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना के आलोक में जब गश्ती टीम बिरयानी दरबार के पास पहुंची तो देखा कि, बांध पर 3 लड़के खड़े हैं, जो पुलिस गाड़ी को देखते ही भागने लगे। भाग रहे लड़कों में से एक लड़के को गश्ती टीम में शामिल प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक विक्रांत कुमार ने अपने सहयोगी पुलिस बल की सहायता से खदेड़ कर पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान 2 अन्य बदमाश भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाश की जब तलाशी ली गयी तो उसके कमर में खोंसा हुआ एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस तथा एक एन्ड्रॉएड मोबाईल फोन बरामद किया गया है। जिससे आवश्यक पुछताछ व कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने के दौरान गश्ती टीम में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक विकांत कुमार रवि, सिपाही रूपेश कुमार, संजीत कुमार, संतोष कुमार आदि शामिल थे। जिनका कार्य काफी प्रशंसनीय रहा।







