SAMASTIPUR: स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गयी विदाई, भावुक हुए मौजूद लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता: नसीब लाल झा

समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष पंकज कुमार को, उनके प्रोन्नत होने के बाद हुए स्थानांतरण पर शुक्रवार 9 फरवरी को, थाना परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर, थानाध्यक्ष को विदाई दी गई। नगर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

विदाई समारोह में मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि, थानाध्यक्ष पंकज कुमार अपने कार्य के प्रति काफी समर्पित रहते थे। इनके कार्यकाल में थाना क्षेत्र में अमन चैन व शांति का राज स्थापित था। इनके यहां से चले जाने से इनकी कमी हमेशा थाना क्षेत्र के लोगों को खलेगी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार काफी सरल व सौम्य स्वभाव के थे। आमलोगों के साथ उनका हमेशा मित्रवत व्यवहार रहता था। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी उनके कार्यकाल की काफी सराहना की। मौके पर मुसरीघरारी थाना के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, ब्यूटी रानी सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *