???? बिग ब्रेकिंग: माले विधायक मनोज मंजिल समेत 23 कार्यकर्ताओं को मिली आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ माले ने निकाला विरोध मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: जिला मुख्यालय के मालगोदाम चौक से, बुधवार 14 फरवरी को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने, झूठे मुकदमें में फंसाये गए भोजपुर के अगिआंव के माले विधायक, मनोज मंजिल समेत 23 माले कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ, विरोध मार्च निकालकर सभा किया। शहर के मालगोदाम चौक पर बड़ी संख्या में, माले कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर झंडा – बैनर एवं नारे लिखे तख्तियां तले विरोध मार्च निकाला। इस दौरान भाकपा माले कार्यकर्ता सरकार विरोधी जोरदार नारे लगाते हुए, बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौक पहुंचकर, भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया, जो बाद में मार्च सभा में तब्दील हो गया।

आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए, जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार ने कहा कि, भाजपा-जदयू की सरकार बनते ही सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ गया है। सीवान में तीन माले कार्यकर्ताओं को गोली मार दिया गया। भाजपा द्वारा फंसाए गए मुकदमा में 23 माले कार्यकर्ताओं को, आजीवन कारावास की सजा दे दी गयी है। दलित गरीब समुदाय के लोगों के उत्थान, हक व अधिकार, भूमि, आवास, शिक्षा, रोज़गार व चिकित्सा के लिए संघर्षरत भाकपा माले कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा। श्री कुमार ने यह भी बताया कि, भाकपा माले हमेशा से शहादत देकर भी, जनता की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी रही है।

इस दौरान उन्होंने सामंती एवं प्रशासनिक वर्चस्व के खिलाफ संघर्ष तेज करने का भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में 16 फरवरी को 10 बजे से, आम हड़ताल एवं ग्रामीण भारत बंद में भाग लेकर बंद को सफल बनाने की अपील भी की। इस दौरान मौके पर राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, स्थायी समिति सदस्य जीबछ पासवान, ललन कुमार, महावीर पोद्दार, फूलबाबू सिंह, अमित कुमार, दिनेश कुमार, जिला कमिटी सदस्य जयंत कुमार, अनील चौधरी, उपेंद्र राय, महेश कुमार, सत्यनारायण महतो, गंगा प्रसाद पासवान, राजकुमार चौधरी, संजीत पासवान, राजकुमार पासवान, रामचंद्र पासवान, लोकेश राज, दीपक यदुवंशी, मोहम्मद फरमान, मोहम्मद सगीर, मनोज कुमार सिंह, अर्जुन दास सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल