???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर में नए सीओ ने किया पदभार ग्रहण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में, गुरुवार 15 फरवरी को नए सीओ आकाश कुमार ने, अपना योगदान दे दिया। उन्होंने पूर्व सीओ अजित कुमार झा से अपना पदभार लिया है।इस दौरान अंचल कर्मियों के द्वारा मिथिला परंपरा के अनुसार नवनियुक्त अंचलाधिकारी को पाग, माला, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ आदि देकर स्वागत किया गया। 

पदभार ग्रहण करने के बाद सीओ आकाश कुमार ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सीओ आकाश कुमार ने, सभी अंचल कर्मियों से कर्तव्य निर्वहन करते हुए, सरकारी योजनाओं का अनुपालन करने तथा, राजस्व वृद्धि के लिए कार्य करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवादों की समस्या को खत्म करना  उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, किसी समस्या के समाधान के लिए सीधे उनसे संपर्क भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *