???? बिग ब्रेकिंग: जनसमस्या को लेकर पंचायतों में धरना देगी सीपीआईएम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार व अमित कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गावपुर पंचायत में, सीपीआईएम लोकल कमेटी की एक बैठक, दिनेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। आयोजित इस बैठक में जन समस्याओं को लेकर, पंचायतों में धरना देने का निर्णय लिया गया, साथ ही पार्टी के सदस्यों का नवीनीकरण करने का अभियान चलाए जाने पर भी बल दिया।

मौके पर अंचल मंत्री उपेंद्र राय, जिला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अवधेश कुमार मिश्रा, रमाकांत यादव, रामनारायण भगत, मनोज राय, जगदीश महतो, रामप्रवेश चौरसिया, राम विनोद शर्मा, प्रमोद साह, श्याम कुमार सिंह, उपेंद्र दास, राम सकल दास, रामप्रवेश राय, बिंदेश्वर सिंह, विनोद कुमार शर्मा, योगेंद्र पासवान, रामचंद्र पासवान, प्रदीप राय, महेश्वर राम इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *