अमित कुमार/समस्तीपुर: समस्तीपुर जिला वासियों को बहूत जल्द भारत सरकार की ओर से, एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। जिसकी घोषणा भी भारत सरकार कर चुकी है। दरअसल आने वाले दिनों में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत, 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समस्तीपुर रेल मंडल के 9 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। जिसके तहत भोला टाकीज गुमती 53ए का भी काम शुरु किया जा सकता है। जिसके लिए रेल विभाग व बिहार सरकार के बीच लगभग वार्ता भी हो चुकी है। जानकारों की मानें तो इस काम के लिए रेल विभाग के द्वारा 27.42 करोड़ व बिहार सरकार के द्वारा 92.10 करोड़ की राशि आवंटित की जाएगी। उक्त जानकारी मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने, शुक्रवार 23 फरवरी आयोजित प्रेस वार्ता में दिया। प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, रेल मंडल के 19 समपार फाटकों पर एलएचएस, सड़क और उपरिगामी पुल के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया जाएगा।

इसी कड़ी में समस्तीपुर रेल मंडल 9 स्टेशन लहेरियासराय, जनकपुर रोड, घोड़ासहन, रक्सौल, चकिया, मोतीपुर, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल तथा मधेपुरा स्टेशनों का भी कायाकल्प होगा। उक्त सभी रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने के लिए, करीब 121.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी जा चुकी है। लहेरियासराय स्टेशन को विभिन्न आधुनिक सुविधाओं के साथ माॅडल स्टेशन के रुप में विकसित किया जाएगा। जिसकी कुल लागत 15.19 करोड़ है। जनकपुर रोड परियोजना में कुल लागत 11.32 करोड़, घोड़ासहन परियोजना की कुल लागत 11.89 करोड़, रक्सौल परियोजना की कुल लागत 13.98 करोड़, चकिया स्टेशन परियोजना की कुल लागत 11.28 करोड़, मोतीपुर स्टेशन परियोजना की कुल लागत 12.87 करोड़, सिमरी-बख्तियारपुर स्टेशन परियोजना की कुल लागत 14.55 करोड़, सुपौल स्टेशन परियोजना की कुल लागत 14.28 करोड़, तथा मधेपुरा रेलवे स्टेशन परियोजना की कुल लागत 16.18 करोड़ बतायी गयी है। वहीं मुजफ्फरपुर- सीतामढी के मध्य समपार फाटक संख्या 10 की जगह एलएचएस का शिलान्यास परियोजना की कुल लागत 3.37 करोड़, समस्तीपुर- खगड़िया के समपार फाटक संख्या 13 की जगह एलएचएस निर्माण का शिलान्यास परियोजना की राशि 3.50 करोड़, रुसेराघाट- सिंघिया घाट के मध्य फाटक संख्या 20 की जगह एलएचएस निर्माण परियोजना की कुल लागत 3.28 करोड़, सिंघियाघाट- अंगार घाट समपार फाटक परियोजना लागत 3.28 करोड़, तथा अंगारघाट भगवानपुर देसुआ समपार फाटक संख्या 30 की जगह एलएचएस परियोजना की कुल लागत 3.90 करोड़ का है। इसी कड़ी में अन्य स्टेशन का नाम भी शामिल हैं।







