???? बिग ब्रेकिंग: सैकड़ो बोतल विदेशी शराब के साथ, धंधेबाज गिरफ्तार,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मृत्युंजय कुमार कर्ण/अनगारघाट/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव से, स्थानीय पुलिस ने छापामारी कर 106 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान इस धंधा में संलिप्त एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान अनगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव निवासी, जागेश्वर साह के पुत्र रंजीत साह के रूप मे की गयी है।

इस बाबत जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सुपौल गांव में, रंजीत साह नाम का युवक अवैध विदेशी शराब का धंधा करता है।

सुचना मिलने के बाद जब अंगारघाट थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शंभू सिंह, सुजीत कुमार व विंदेश्वर कुमार सदल बल छापामारी करने सुपौल गांव रंजीत साह के घर पहुंचे तो, उसके घर से 106 बोतल विदेशी शराब बरामद कर लिया गया, साथ ही इस धंधा में संलिप्त धंधेबाज रंजीत साह को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!