अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/समस्तीपुर: खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंतपुर गांव में, सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना सोमवार 04 मार्च की शाम करीब 5 बजे की बतायी जा रही है। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंतपुर गांव निवासी, केदार दास के 25 वर्षिय पुत्र किशन कुमार के रूप में की गयी है।

घटना की सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की पड़ताल में जूट गए हैं। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना जाता है कि, मृतक किशन कुमार अपने घर से किसी काम को लेकर बाइक से चौक की तरफ निकला था। इसी दौरान सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होकर, एक बिजली के खंभे से जा टकराया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे घायल युवक के परिजनों द्वारा इलाज के लिए स्थानीय निजि अस्पताल में, भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां ले जाने के क्रम मे उसकी मौत हो गयी। उधर सूचना मिलने के बाद खानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।







