???? BIG BREAKING: संपूर्ण जिला में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं/पदाधिकारी/अधिकारी किए जाएंगे सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/अमित कुमार/अनिकेत कुमार/समस्तीपुर: संपूर्ण जिला के विभिन्न स्थानों पर यथा सरकारी/अर्द्ध सरकारी/शैक्षणिक संस्थान/गैर-शैक्षणिक संस्थान आदि जगहों पर कार्यरत महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से, शुक्रवार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर  जगह जगह विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। इस अवसर पर जिला में समाजसेवा, राजनीति व पुलिस-प्रशासन समेत  विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किए जाने का निर्णय भी लिया गया। एक न्यूज चैनल के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए, BIHAR KI AWAZ न्यूज पोर्टल व चैनल के प्रधान संपादक ने कहा कि, आज के समय में महिलाएं पहले से ज्यादा सशक्त हुई हैं। वर्तमान समय में लगातार महिलाओं की स्थिति में सुधार आ रहा है। समाज का नजरिया भी महिलाओं के प्रति बदला है। अगर महिलाएं इसी तरह जीवन के हर क्षेत्र नित नयी ऊंचाईयों को छूती रही तो, आने वाले समय में और भी अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर कूछ स्थानों पर, मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन भी कराया गया था। जहां इस शिविर के माध्यम से स्थानीय लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच भी कराई। इस दौरान परफेक्ट 24 न्यूज पोर्टल के ब्यूरो प्रमुख सुदर्शन चौधरी ने कहा कि, अभी महिलाओं को और सशक्त होने की जरूरत है। महिलाओं का यह कर्तव्य है कि वह खुद के साथ-साथ, अपने बच्चों व परिवार के दूसरे सदस्यों को भी शिक्षित बनाने पर पूरा ध्यान दें, ताकि महिलाएं सभी क्षेत्रों मे अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करा सके। इस दौरान जिला के कुछ संस्थानों में कार्यरत महिलाएं सामूहिक रूप से केक काटकर, सभी ने एक दूसरे को महिला दिवस की बधाई दिया। इस दौरान वक्ताओं ने लैंगिक समानता पर अपने विचार व्यक्त किए, तथा कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को, आने वाले दिनों में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रशस्ति-पत्र पाने वालों में जिला की महिला पुलिस पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका, सरकारी अस्पताल में कार्यरत एएनएम/जीएनएम/, तथा विभिन्न विद्यालयों में शैक्षिक कार्य के पीछे अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली शिक्षिकाओं के नाम शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *