मृत्युंजय कुमार कर्ण/समस्तीपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचंदरपुर अंधैल पंचायत स्थित, चंदौली चौक पर संचालित, अर्जुन ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान में बीते रात को अज्ञात चोरों ने एक भीषण चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, ज्वेलरी दुकान से दो लाख नकदी सहित करीब 15 लाख रूपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात की चोरी कर लिया। घटना की जानकारी दुकानदार को उस वक्त हुई, जिस वक्त वह चंदौली चौक स्थित अपने दुकान पर पहुंचा। उधर घटना की सुचना मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जूट गयी है।

घटना शनिवार 09 मार्च के देर रात की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में पिड़ित दुकानदार बेगूसराय जिला के मंसूरचक निवासी, गोपाल कुमार सोनी का बताना है कि, वह अन्य दिनों की भांति ही शनिवार 9 मार्च की देर शाम करीब 07:30 बजे अपनी ज्वेलर्स की दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। आज रविवार 10 मार्च की सुबह जब वह अपने दुकान पर आए, और दुकान का शटर खोलकर जैसे ही दुकान के अंदर प्रवेश किए, उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि उनके दुकान के पीछे का दीवार कटा हुआ है, तथा दुकान के अंदर रखा तिजोरी खुला हुआ था, तथा उस तिजोरी के अंदर रखा करीब 2 सौ 50 ग्राम सोने के जेवरात, व 5 किलोग्राम चांदी के जेवरात, करीब दो लाख रूपए नकद गायब हैं। गायब सोने व चांदी के जेवरात की कीमत करीब 15 लाख रूपए बतायी जा रही है। इधर इस संबंध में पुछे जाने पर थानाध्यक्ष उजियारपुर मुकेश कुमार ने बताया कि, चंदौली चौक पर संचालित एक ज्वेलरी दुकान से चोरी की सुचना मिली है। घटनास्थल पर पदाधिकारी को भेजकर मामले की जांच करायी जा रही है। आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।







