अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला के बंगरा थाना क्षेत्र में बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनीषा कुमारी के नेतृत्व में बंगरा पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए, असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि, अगर किसी ने चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो उसकी अब खैर नहीं है। इसके साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि, वह आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव के दौरान निडर होकर मतदान करेंगे।

बंगरा थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान फ्लैग मार्च में शामिल पैरा मिलिट्री फोर्स ने, अवैध विदेशी शराब की खोजबीन भी किया। मौके पर बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी, प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक प्रिति कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में पैरामिलीट्री फोर्स के जवान मौजूद थे।







