???? BIG BREAKING NEWS: घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/समस्तीपुर: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत गांव में, एक अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया।  गोली लगने की सुचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जूट गयी। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद, मुफ्फसिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के, जितवारपुर निजामत सपना गांव के वार्ड संख्या 17 निवासी, नंदलाल राय के 50 वर्षिय पुत्र हरिश्चन्द्र राय उर्फ पुलिस राय के रूप में की गयी है।

घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। उधर घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, गुरुवार 14 मार्च की रात मृतक खाना खाकर, जितवारपुर सपना गांव स्थित अपने घर के दरवाजे पर, सोने चले गए थे। जब वह सुबह के 6 बजे तक सोकर नही उठे तो, घर के लोग उन्हें जगाने पहुंचे। जहां कंबल उठाकर देखा तो मौके पर उनकी रक्तरंजित लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का बताना है कि रात के करीब 11 बजे वह खाना खाकर सोने चले गए थे। इसलिए यह घटना 12 बजे रात के आसपास हुई होगी। परिजनों का यह भी बताना है कि, किसी अज्ञात बदमाशों ने ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी होगी। हालांकि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की गहराई से जांच में जूट गयी है। फिलहाल मुफ्फसिल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी