???? BIG BREAKING: अगलगी की घटना में 4 घर जले, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मृत्युंजय कुमार कर्ण उर्फ कन्हैया/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित वार्ड 4 में, गुरुवार 14 मार्च की देर रात हुई भीषण अगलगी की घटना में, 4 घर व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना का कारण विद्युत का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास के लोगों का बताना है कि, गुरुवार 14 मार्च की देर रात वार्ड संख्या 4 निवासी राजेन्द्र सिंह के घर से आग की लपटें उठती हुई दिखायी दी। जब तक वह लोग घटनास्थल तक पहुंचते, तब तक एक के बाद एक करके 4 घरों को इस आग ने अपनी चपेट मे ले लिया। जिसके बाद उनलोगों ने चापाकल, कुआं, शमरशेबल आदि की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश में जूट गए।

इसी बीच इस अगलगी की घटना की सुचना दलसिंहसराय के फायर ब्रिगेड की टीम को दी गयी। जहां से घटनास्थल पर पहुंची अग्निशामक की टीम ने, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हुई। हालांकि तब तक रामचंदरपुर अंधैल पंचायत के वार्ड 4 निवासी, राजेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, विनोद सिंह तथा युगेश्वर सिंह के घर, व घर में रखा सारा सामान, जिसमे अनाज, बर्तन, कपड़ा, नगद रूप्ये, दो बकरी, हाथ ठेला गाड़ी सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं आग बुझाने के क्रम में ही एक महिला की भी झुलसने की बातें सामने आ रही है। जिसकी पहचान राजेन्द्र सिंह की 50 वर्षिया पत्नी ननकी देवी के रूप में की गयी है। जिसे स्थानीय ग्रामीणो के द्वारा निजि चिकित्सालय में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां उसका ईलाज जारी है। वहीं घटना के संबंध में पिड़ित व्यक्ति पप्पु सिंह का बताना है कि, इस अगलगी की घटना में उनके घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, 45 हजार नकदी सहित दो बकरी व ठेला भी जलकर राख हो गया है। वहीं इस संबंध में पुछे जाने पर अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार ने बताया कि, अगलगी की घटना की सुचना प्राप्त हुई है। घटनास्थल पर संबंधित पंचायत के कर्मचारी को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी