मृत्युंजय कुमार कर्ण/समस्तीपुर: अंगारघाट थाना क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी पंचायत में, शुक्रवार 15 मार्च पुरानी पंचायत भवन से रामपुर समथू चौक तक, अनगारघाट थाना काण्ड संख्या 06/24 के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, कांड में पॉक्सो एक्ट लगाने, अपहृत नाबालिग किशोरी को बरामद करने व दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला। भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार के नेतृत्व में निकला यह प्रतिरोध मार्च, नावालिग को सुरक्षित बरामद करो, दोषियों को गिरफ्तार करो, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, भाकपा माले जिन्दाबाद सहित अन्य नारे लगाते हुए, समथू चौक पहुंचा जहां राम सगुण सिंह की अध्यक्षता में एक प्रतिरोध सभा का आयोजन भी किया गया।

जिसे भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार, प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, शंकर प्रसाद यादव, चन्देश्वर सिंह, तनंजय प्रकाश आदि ने सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए महावीर पोद्दार ने कहा कि, नाबालिग लड़की के अपहरण के डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी, अंगारघाट थाने की पुलिस अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि इस सुशासन की राज में, प्रशासन के भरोसे इज्जत, सम्मान एवं ज़िन्दगी की रक्षा नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अविलंब नाबालिग बच्ची को बरामद किया जाए एवं दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जिए। ऐसा नही होने पर 20 मार्च से समथू 4H CLUB पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी भी स्थानीय प्रशासन की होगी। मौके पर दिलीप सिंह, राम बाबू महतो, निर्धन शर्मा, मोहम्मद मुस्तफा, श्याम नारायण चौरसिया, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद मंजर ,मोहम्मद नूरो, महेश सिंह, मनोज सिंह, बतहु राम, सुबोध देवी, खैरूण खातून, श्याम बाबू सिंह, सुशीला देवी, कपिल देव महतो, संतोष कुमार, कविता देवी, गजाधर सिंह, क्रांति देवी, सुरेश प्रसाद सिंह, प्रमिला देवी, सौरभ कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग प्रतिरोध सभा में शामिल थे।








