???? बिग ब्रेकिंग: जिला के टॉप 10 बदमाशों में शामिल 25 हजारी अपराधी राजतिलक मुंबई से गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिव उदय सिंह/समस्तीपुर: जिला पुलिस टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, जिला के टॉप -10 अपराधियों की सुची में शामिल बदमाश को महाराष्ट्रा कोल्हापुर जिला अंतर्गत कर्नाटका बॉर्डर स्थित अथर्व इंडस्ट्रीज के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। यह सफलता घटहो थाना व हलैई थाना के संयुक्त टीम को रविवार 17 मार्च को मिली।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान घटहो थाना क्षेत्रके जगदीशपुर गांव निवासी, प्रेमनाथ सहनी के 40 वर्षिय पुत्र राजतिलक के रूप में की गयी है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक मोबाइल  फोन बरामद किया गया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, जिले के टॉप-10/20 अपराधकर्मियों में शामिल व 25 हजार का ईनामी बदमाश राजतिलक विगत कई वर्षों से फिरार चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश राजतिलक के खिलाफ जिला के उजियारपुर थाना में थाना कांड संख्या- 139/23, हलैई थाना में थाना कांड संख्या-394/23 व सरायरंजन थाना में थाना कांड संख्या- 215 दर्ज है। उक्त सभी कांडों में वह फिरार चल रहा था। इस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए बनी इस टीम में घटहो थाना के प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, हलई थाना के प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक अभिजित कुमार, मोहनपुर थाना के सिपाही कुन्दन कुमार, व घटहो थाना के चौकीदार अर्जून पासवान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *