TAJPUR: होली के हुरदंग पर लगाम लगाने के लिए सड़कों पर मुस्तैद दिखे बंगरा SHO व ताजपुर CO

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: ताजपुर प्रखंड अंतर्गत बंगरा थाना क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से अंचलाधिकारी ताजपुर व बंगरा थानाध्यक्ष सुश्री मनिषा कुमारी स्वयं थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का जायजा लेती देखी गयी। बंगरा पुलिस की मुस्तैदी के कारण थाना क्षेत्र के एनएच-28 बंगरा व कोठिया के मुख्य सड़कों से लहरियाकट बाइकर्स व हुरदंगी पुरी तरह गायब दिखे। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण ही थाना क्षेत्र में प्रेम व भाईचारे का यह पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

इस दौरान एक दुसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली का आनंद उठा रहे बुजुर्ग व्यक्ति रामाशीष साह का बताना था कि, उनकी उम्र करीब 70 वर्ष है। इन 70 वर्षों में इस वर्ष उन्हे पहली बार शांतिपूर्ण माहौल में होली का पर्व मनाने का मौका मिला है, और यह सब बंगरा थानाध्यक्ष के कारण ही हो पाया है। बंगरा थानाध्यक्ष की मुस्तैदी के कारण सड़क पर बेवजह की घुड़दौड़ करने वाले युवा सहित होली की आड़ में हुरदंग मचाने वाले भी गायब दिखे।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर विनय तिवारी व जिलाधिकारी समस्तीपुर योगेन्द्र सिंह, इस होली के पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विगत एक सप्ताह से लगातार जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे थे। हालांकि कुछ लोग आज मंगलवार 26 मार्च को भी होली का पर्व मना रहे हैं। जिसके कारण प्रशासन की चुनौती अभी कम नही हुई है। हालांकि इस दौरान अंचलाधिकारी ताजपुर व बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी ने, लोगों से त्योहार
को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है, साथ ही होली के बहाने माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है। मौके पर बंगरा थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रामावधेश सिंह, प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक प्रिति कुमारी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस