समस्तीपुर में शादीशुदा जोड़े का वीडियो वायरल, दोनों ने कहा- अपनी मर्जी से की शादी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर: जिले के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक शादीशुदा जोड़े का वीडियो पिछले कुछ घंटों से तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक और युवती किसी शिव मंदिर में नजर आ रहे हैं, जहां दोनों ने शादी करने का दावा किया है।

वीडियो में दोनों का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। युवक उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर अकहा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि युवती मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र की निवासी है।

वायरल वीडियो में युवती ने बताया कि उसकी दोनों बहनें उसके साथ मारपीट करती थीं। इसी कारण वह घर से निकल गई और युवक के साथ अपनी मर्जी से शादी कर ली। युवती ने यह भी कहा कि उसने यह शादी किसी के दबाव में नहीं की है, बल्कि दोनों ने अपनी इच्छा से विवाह किया है।

हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस