समस्तीपुर। जिले में शनिवार 02 मई की सुबह एनएच-28 पर हुई एक दर्दनाक सड़क हादसे में, फल खरीदकर घर लौट रहे एक फल विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की बतायी जा रही है। घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।

मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर योगी चौक निवासी, स्वर्गीय बैजनाथ सिंह के 30 वर्षिय पुत्र रमेश कुमार के रूप में की गयी है। मृतक गावपुर पंचायत के योगी चौक पर फल बेचकर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करते था।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रमेश कुमार शनिवार 02 मई की सुबह करीब 5 बजे अपने घर गावपुर से ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी फल खरीदने गए हुए थे। जहां से फल खरीदकर वापस घर लौटने के दौरान, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित हुंडहिया पेट्रोल पंप के पास एनएच 28 पर सुबह करीब सुबह 8 बजे, तेज गति अनियंत्रित दो ट्रकों के द्वारा एक साथ चकमा देने के कारण वह उन ट्रकों की चपेट में आ गए।
जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए, और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। उधर घटना की सुचना मिलते ही मृतक के परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों के सहयोग से इस हृदयविदारक घटना से आक्रोशित होकर एनएच-28 को जाम कर दिया। एनएच 28 के जाम होने से एनएच के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
उधर एनएच 28 के जाम होने की सूचना मिलते ही, मुसरीघरारी पुलिस सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराना चाहा, लेकिन पुलिस को देखकर जाम कर रहे लोग और ज्यादा आक्रोशित हो गए, तथा शव को पोस्टमार्टम में ले जाने से मना कर दिया।
हालांकि सड़क जाम की सुचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायरंजन घटनास्थल पर पहुंचे, तथा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत मिलने वाले 20 हजार रूपए का चेक दिया, जिसके बाद मुसरीघरारी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मृत्यू समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।
तत्पश्चात यातायात को एक बार फिर सुचारू रूप से बहाल किया जा सका। इस दौरान मुसरीघरारी पुलिस ने घटना में शामिल ट्रक को भी जप्त कर लिया है, तथा ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पुछताछ किए जाने की भी बात सामने आ रही है।
वहीं इस घटना से मर्माहत गावपुर पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, जनवितरण प्रणाली के विक्रेता रूपनारायण सिंह, द नेचुरल साईंस एकेडमी के चेयरमैन गौरी शंकर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य परमानंद सिंह, दिलीप सिंह, रामानंद सिंह, चंद्र किशोर सिंह, रामचंद्र सिंह, राजाराम सिंह, लालबाबु सिंह, अजय कुमार, चंदन कुमार, चुनचुन सिंह,जयनारायण सिंह, सुमन ठाकुर आदि मृतक के आवास पर पहुंचकर मृतक का अंतिम दर्शन कर उनके परिजनों से मुलाकात किया, तथा इस दुख की घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।








