नसीब लाल झा/मुसरीघरारी: [समस्तीपुर] मुसरीघरारी चौराहा के एनएच-28 पर, बुधवार 03 अप्रैल की देर रात करीब 01:30 बजे, दो ट्रकों व एक ट्रैक्टर के बीच हुई भीषण टक्कर में, एक कपड़ा दुकान व एक सैलून की दुकान पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसा के बाद दोनों ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। हादसे की सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस दोनों ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी है।

इस हादसे में थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा निवासी दिनेश प्रसाद का कपड़ा दुकान पुरी तरह नष्ट हो गया, साथ ही एक सैलून भी पुरी तरह नष्ट हो गया। इस घटना से संबंधित आवेदन भी पिड़ित व्यवसायी दिनेश प्रसाद ने, मुसरीघरारी थाना को उपलब्ध करा दिया है। पिड़ित कपड़ा व्यवसायी ने इस घटना में लाखों रुपए के सामान के नुकसान की बात बतायी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार 03 अप्रैल की देर रात करीब 01:30 बजे मुजफ्फरपुर की ओर से आकर बेगूसराय की ओर जा रही अलकतरा लोड ट्रक, अचानक मुसरीघरारी चौराहा के पास एनएच 28 पर आकर, डिवाइडर से टकराते बीच चौराहा पर पलट गयी। ठीक उसी दौरान बेगूसराय की तरफ से आकर मुजफ्फरपुर की ओर जा रही तरबूज लोड ट्रक, सड़क पर पलटी अलकतरा लोड ट्रक को बचाने के चक्कर में पटोरी रोड में घुस गयी, तथा एक कपड़ा दुकान के आगे खड़ी ट्रैक्टर से जा टकरायी। जिसके बाद वह ट्रैक्टर अपने आगे बने एक कपड़ा दुकान व सैलून को तोड़ते हुए उसके अंदर घुस गयी। जिसके कारण कपड़ा दूकान व सैलून पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वो तो गनीमत रही कि दोनों दुकानदारों में से कोई भी दुकानदार दुकान के अंदर सोया नही था, वरना किसी बड़े हादसे से इनकार नही किया जा सकता था। घटना के बाद से मुसरीघरारी पुलिस मामले की छानबीन में जूटी हुई है।







