नसीब लाल झा/मुसरीघरारी: [समस्तीपुर] मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव से बुधवार 03 अप्रैल की देर रात छापामारी कर, एक घर से 70 बोतल विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है, साथ ही इस अवैध शराब के धंधे में संलिप्त 2 शराब धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाजों वालों की पहचान, उजियारपुर थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 निवासी, बालेश्वर चौधरी के 36 वर्षीय पुत्र अमरजीत चौधरी, तथा 26 वर्षिय पुत्र राजीव चौधरी के रूप में की गयी है। इस संबंध में प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक ब्यूटी रानी का बताना है कि, बुधवार की देर रात करीब 11 बजे मुसरीघरारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव में, दो युवकों के द्वारा अवैध रूप से शराब का धंधा किया जा रहा है। सूचना मिलने के तुरंत बाद जब बताए गए स्थान पर छापामारी की गयी तो, मौके से दो कार्टून में बंद 70 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया, साथ ही मौके से भाग रहे अवैध शराब का धंधा करने वाले 2 धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिससे आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।







