Samastipur: मॉडर्न पब्लिक स्कूल एंड कोचिंग सेन्टर के बच्चों ने मैट्रिक व इण्टरमिडिएट 2024 की परीक्षा में लहराया परचम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर [उजियारपुर] प्रखंड के लोहागीर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 स्थित, रामजानकी मंदिर के पास संचालित मॉडर्न पब्लिक स्कूल एण्ड साईंस कोचिंग सेन्टर परिसर में, रविवार 07 अप्रैल को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा आयोजित, मैट्रिक 2024 व इण्टरमिडिएट 2024 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजित इस सम्मान समारोह में मौजूद मॉडर्न पब्लिक स्कूल एंड कोचिंग सेन्टर के मैट्रिक व इण्टर टॉप 5 छात्रों में शामिल, अभिजित कुमार 410 अंक, सुंदरम कुमार 406 अंक, दिलखुश कुमार 399 अंक, संजीव कुमार 396 अंक, प्रिंस राज 392 अंक, अनुपम कुमारी 414 अंक, सपना कुमारी 410 अंक, शिवम कुमार 396 अंक, सतेन्द्र कुमार 385 अंक, जयनंदन कुमार 382 अंक, प्रिति पल्लवी 397 अंक, नितिश कुमार 386 अंक सहित, अन्य छात्रों को भी मेडल पहनाकर तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान स्थानीय समाजसेवी व खबर संकलन करने आए, स्थानीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मौजूद बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए मॉडर्न पब्लिक स्कूल एंड साईंस कोचिंग सेन्टर के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने कहा कि, जिन बच्चों को भी अगर किसी विषय में कम अंक आया है तो टेंशन नही लेना है।

अगर आपके अंदर टैलेंट होगा तो कम अंक पाने के बाद भी आप देश सेवा में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि, आज तक जितने भी छात्र मैट्रिक या इंटर के टॉपर रहे हैं, किसी ने भी आइएएस या आईपीएस बनकर देश की सेवा नही किया है। ज्यादातर पदाधिकारी मैट्रिक व इण्टरमिडिएट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उतीर्ण नही हुए है।

आपको बता दें कि यह संस्थान वर्ष 2016 से ही स्थानीय स्तर पर इस क्षेत्र में, अपना उत्कृष्ट योगदान देने में अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है। मौके पर शिक्षकों में रमेश कुमार, कुंदन झा, राजन कुमार, मोहम्मद तौफीक, पंकज कुमार, स्थानीय लोगों में अजीत कुमार सिंह, दामोदर सिंह, अश्विनी कुमार कुशवाहा, शिव शंकर पोद्दार, लक्ष्मण राय, लालमनी कुमारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *