मृत्युंजय कुमार कर्ण/अंगारघाट:[ समस्तीपुर ] समस्तीपुर रोसड़ा रेलखंड पर उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसूआ-अंगारघाट स्टेशन के बीच राजेश्वर ढाला के पास, ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के द्वारा ईलाज के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, बेहतर ईलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। घटना गुरुवार 11 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे की बतायी जा रही है। मृत युवक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढिया असाधर वार्ड 05 निवासी, राम उद्गार शाह के 22 वर्षिय पुत्र मंजय कुमार साह के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मंजय कुमार गुरूवार 11 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे, रेलवे ट्रैक की ओर शौच करने गया हुआ था। जहां रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान रोसड़ा की ओर से आकर समस्तीपुर की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे DMCH रेफर कर दिया गया। जहां ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। हालांकि घटना की सुचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेना चाही, लेकिन मृतक के परिजनों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, और षव लेकर अपने घर चले गए।







