???? बिग ब्रेकिंग: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/उजियारपुर: [समस्तीपुर] उजियारपुर थाना क्षेत्र के परोड़िया गांव में, संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई। महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत की सुचना पाकर, उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंच, मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

मृतका की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव निवासी, धर्मेंद्र पासवान के 40 वर्षीया पत्नी पूजा देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक्का के परिजनों का बताना है कि, मृतका की शादी विगत 15 वर्ष पूर्व उजियारपुर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव निवासी, धर्मेंद्र पासवान के साथ की गई थी। शादी के बाद से लगातार 5 बेटी को उसने जन्म दिया था। पांच पांच बेटी होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी परेशानी के बीच अचानक उसने कुछ ऐसा खा लिया।जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोग उसे ईलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब, सातनपुर चौक पर 500 मीटर तक जलजमाव से लोग परेशान! सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष, विधायक और सांसद रोज गुजरते हैं, फिर भी नहीं हो रही समस्या का समाधान; 50 से अधिक दुकानदारों की आजीविका पर संकट।