मुसरीघरारी नगर पंचायत कर्मियों की गुंडागर्दी! बगैर लोडिंग/अनलोडिंग के पिकअप चालक से वसुल लिए रंगदारी टैक्स।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। क्या आप मुसरीघरारी के रास्ते मुजफ्फरपुर, पटना, हाजीपुर, दरभंगा या बेगुसराय कच्चा माल लेकर जा रहे हैं ? अगर आपका जबाब हां है तो सावधान हो जाइए।

क्यों कि, भारत सरकार के टोल पर तो आपको सरकारी टैक्स देना ही है, मुसरीघरारी पहुंचते ही रोड पर नगर पंचायत के कर्मियों को रंगदारी टैक्स भी देना पड़ सकता है। यह हम नही कह रहे हैं। यह सवाल तो मुसरीघरारी से वायरल हुए विडियो ने पैदा कर दिया है।

विगत कुछ दिनों से एक विडियो काफी तेजी से सोशल मिडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस विडियो में एक बोलेरो पिकअप चालक पिकअप के अंदर से ही विडियो बनाता हुआ मुसरीघरारी से समस्तीपुर की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

आगे बढ़ने पर उक्त पिकअप को तीन से चार लठैत रोककर नगर निगम मुसरीघरारी के नाम पर पैसे की मांग करता है। जबाब में पिकअप चालक कहता है कि, नगर निगम को पैसा तभी देना है जब यहां लोडिंग या अनलोडिंग किया जाएगा। हमने पटना से माल उठाया है और दरभंगा अनलोडिंग करना है तो फिर किस बात का पैसा ?

जिस पर नगर निगम के नाम पर अवैध वसुली कर रहा व्यक्ति बोलता है कि, तुम हमको बोलने पर मजबुर किया इतना ज्यादा देर तक बोलबाया है तो पैसा लेंगे ही। पहले बोल देना चाहिए था कि, दरभंगा जाएंगे तो नही लिया जाता पैसा। जिसके बाद पिकअप चालक भी 20 रूपए रंगदारी टैक्स देकर आगे बढ़ जाता है। आपको बता दें कि, नगर पंचायत बनने के बाद से मुसरीघरारी में लठैतों के द्वारा, वाहन पार्किंग शुल्क एवं पड़ाव शुल्क के नाम पर कथित रूप से अवैध वसूली, डराने-धमकाने, गाली-गलौज एवं मारपीट की शिकायतें लगातार सामने आती ही रही हैं।

 

हमेशा से वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों का कहना रहा है कि, उनलोगों के द्वारा मुसरीघरारी में लोडिंग अनलोडिंग नही करने के बावजूद भी, पार्किंग और पड़ाव शुल्क के नाम पर उनसे जबरन राशि वसूली जाती है। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, डराने-धमकाने और मारपीट जैसी घटनाओं को भी अंजाम दे दिया जाता है। हालांकि इस वायरल विडियो की पुष्टि दरभंगा टाउन न्यूज पोर्टल नही करता है। हालांकि अगर यह वीडियो वास्तविक है और इसमें लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं तो, यह मामला गंभीर है तथा इसकी निष्पक्ष जांच अवश्य की जानी चाहिए।

 

वहीं वाहन चालकों व स्थानीय लोगों का बताना है कि, यदि इस प्रकार की घटनाएं सत्य सिद्ध होती हैं, तो इससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होंगे और यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों की छवि भी प्रभावित होगी। आम जनता और वाहन चालकों ने, स्थानीय प्रशासन से भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने तथा कानून के अनुसार कार्रवाई करने की उम्मीद जताई है।

वहीं मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह का बताना है कि, पहले इस तरह की अवैध वसूली एनएच पर नगर निगम के कर्मियों द्वारा किया जाता था। जिसे रोक दिया गया है। इस दौरान थानाध्यक्ष अवैध वसूली करने वालों के पक्ष में बात करते हुए भी देखे गए। थानाध्यक्ष मुसरीघरारी ने कहा कि, वाहन चालक भी मुसरीघरारी में लोडिंग अनलोडिंग करके झूठ बोलकर निकल जाता था। अभी केवल लोडिंग अनलोडिंग वाले वाहन से ही वसुली किया जाता है। इस बाबत जानकारी के लिए कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन को कॉल किया गया तो उन्होंन कॉल रिसीव नही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब, सातनपुर चौक पर 500 मीटर तक जलजमाव से लोग परेशान! सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष, विधायक और सांसद रोज गुजरते हैं, फिर भी नहीं हो रही समस्या का समाधान; 50 से अधिक दुकानदारों की आजीविका पर संकट।

उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब, सातनपुर चौक पर 500 मीटर तक जलजमाव से लोग परेशान! सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष, विधायक और सांसद रोज गुजरते हैं, फिर भी नहीं हो रही समस्या का समाधान; 50 से अधिक दुकानदारों की आजीविका पर संकट।