???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध हालत में युवक का शव उसके ही घर से बरामद, कुछ साल पूर्व ही युवक ने किया था प्रेम विवाह, दो दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था मृतक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/बंगरा:[समस्तीपुर] बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा गांव में, एक बंद कमरे से संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बंगरा पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद बंगरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गई है। मृत युवक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा गांव स्थित वार्ड 8 निवासी, नुजा लाल सिंह के 24 वर्षीय पुत्र गोपी कुमार के रूप में की गई है।

मृतक तीन दिन पूर्व ही एक शराब के मामले में, वैशाली जिला के मंडल कारा से जमानत पर रिहा होकर घर आया था। घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि, मृतक गोपी कुमार दो दिन पुर्व ही वैशाली जिला के जेल से जमानत पर रिहा होकर अपने घर पहुंचा था। जहां शुक्रवार 12 अप्रैल की रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया। अचानक देर रात को करीब 1 बजे मृतक की पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी घर के अंदर भागे। जहां का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। गोपी कुमार घायल अवस्था में जमीन पर गिरा हुआ था, तथा उसके नाक व मुंह से खुन भी निकल रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल गोपी को इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद मृतक के परिजन शव को लेकर अपने घर रजवा आ गए, तथा स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी मौके पर पहुंच, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है। सुत्रों का बताना है कि, मृत युवक ने गांव मे ही घर से दस कदम की दुरी पर रहने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बेटा भी है। इसी बीच मृत युवक को शराब के एक झूठे मामले में, वैशाली पुलिस ने जेल भेज दिया था। हालांकि ईलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुह उतनी बातें सुनने को मिल रही है। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी ने बताया कि, प्रथम दृष्ट्या यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों, मृतक के परिजनों व मृतक के रिश्तेदारों से प्राप्त सुचना के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड पार्षद बॉबी चौधरी ने मुख्य पार्षद के खिलाफ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को सौंपा शिकायती आवेदन पत्र! लगाए गंभीर आरोप! मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने सभी आरोपों को बताया मनगढंत व बेबुनियाद

वार्ड पार्षद बॉबी चौधरी ने मुख्य पार्षद के खिलाफ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को सौंपा शिकायती आवेदन पत्र! लगाए गंभीर आरोप! मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने सभी आरोपों को बताया मनगढंत व बेबुनियाद