???? बिग ब्रेकिंग: पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में लाखों रूपए के नोट बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[ बिहार की आवाज ] समस्तीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर एनएच 28 बंगरा थाना अंतर्गत, वायरलेस चौक स्थित बॉर्डर पुलिस चेकपोस्टर पर, सोमवार 06 मई को बंगरा थाने की पुलिस ने, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से, 1 लाख 94 हजार 1 सौ 20 रूपए नकद बरामद किया है।

जिसके बाद वायरलेस चौक पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात, पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी ने तत्काल इसकी सुचना  थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी व अंचलाधिकारी ताजपुर आरती कुमारी को दिया। सुचना मिलने के बाद सीओ आरती कुमारी व थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी  मौके पर पहुंच इसकी सुचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए, जप्त किए गए राशि का मिलान कर उक्त व्यक्ति से जप्त की गयी राशि का स्रोत मांगा, लेकिन वह व्यक्ति सही स्रोत की जानकारी नही दे पाया। जिसके कारण जप्त राशि का सही सही मिलान करने के बाद अग्रेतर कार्रवाई के लिए, जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी समस्तीपुर को भेज दिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी, व अंचलाधिकारी ताजपुर आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से बताया कि, सोमवार 06 मई की अहले सुबह विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर गांव निवासी, सत्येन्द्र सत्यार्थी समस्तीपुर से आकर मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जिला के बॉर्डर पुलिस चेकपोस्ट वायरलेस चौक पर, वाहन जांच के दौरान उनकी गाड़ी में रखे हैंड बैग से 1 लाख 94 हजार 1 सौ 20 रूपए बरामद की गयी है। जब बरामद की गयी राशि से संबंधित मान्य स्रोत के बारे में उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो, वह कुछ भी जानकारी देने में असमर्थ दिखा। जिसके बाद जप्त की गयी राशि को कागजी कार्रवाई के बाद जिला भेज दिया गया। मौके पर बंगरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार सिंह, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी जगदीश पासवान सहित SST व FST की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *