विवाहिता की हत्या कर शव जलाने मामले के नामजद आरोपितों में सास-ससुर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के खनुआ गांव में विवाहिता पनो देवी की हत्या कर शव गायब करने के मामले में, पुलिस ने उसके सास सुकुमरिया देवी व ससुर हुलस सहनी को गिरफ्तार किया है।

पनो देवी की मां वीणा देवी के आवेदन पर 10 जुलाई 2025 को विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 107/25 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में पति अमित सहनी समेत तीन लोगों को नामजद किया गया था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में घटना में संलिप्तता की बात सामने आई है, और उन्होंने कथित तौर पर शव को चमथा मेला घाट पर जलाने की जानकारी दी है। दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *