अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[ ताजपुर] बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड में, सिरसिया गांव स्थित सिरसिया चौक के पास, गिट्टी व गर्म अलकतरा लोड हाईवा में अचानक आग लग जाने से इलाके में अपरा तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बंगरा थाना को दिया। सुचना मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंची बंगरा थाने की पुलिस ने, अग्निशामक की टीम को सूचना देते हुए, स्वयं भी स्थानीय लोगों की मदद से इस आग पर काबू पाने में जुट गयी।

हालांकि सुचना देने के कुछ देर बाद ही जिला व ताजपुर थाना से आए अग्निशामक की टीम ने, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है। हाईवा के चालक व उपचालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना सोमवार 22 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में स्थानीय सिरसिया गांव के लोगों का बताना है कि, दिन के करीब 1 बजे हाजीपुर से आकर समस्तीपुर जा रही, गिट्टी व अलकतरा लोड हाईवा में अचानक आग लग गयी। जब तक चालक व उपचालक उस आग को बुझाने की दिशा में कुछ कर पाते, उससे पहले ही आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, और धू धू कर जलने लगा।

बताया जाता है कि हाईवा पर लोड गर्म अलकतरा का रिसाव, डीजल टैंक के पास हो जाने के कारण अचानक उसमें आग लग गई होगी। हालांकि हाईवा चालक ने किसी तरह हाईवा को सड़क के एक साइड खड़ी कर, उससे नीचे उतर गए। इसी बीच स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बंगरा थाना के थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी को दिया।

सुचना मिलने के बाद बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने, इसकी सूचना ताजपुर थाना व जिला की अग्निशामक टीम को दिया। जहां से सूचना मिलने के बाद ताजपुर थाना व जिला से अग्निशामक की टीम घटनास्थल पर पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि, राजधानी रोड पर सिरसिया चौक के पास, एक हाईवा में अचानक आग लग गयी थी।

उक्त हाईवा पर गिट्टी व गर्म अलकतरा लोड था। हादसे में शामिल हाईवा हाजीपुर से समस्तीपुर जा रही थी। जिस पर अग्निशामक की टीम की मदद से काबू पा लिया गया है। इस मामले में अभी तक पीड़ित व्यक्ति के द्वारा किसी भी प्रकार का आवेदन थाना को उपलब्ध नहीं कराया गया है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मौके पर थानाध्यक्ष बंगरा मनीषा कुमारी, अंचलाधिकारी ताजपुर आरती गुप्ता व राजस्व पदाधिकारी ताजपुर सहित, सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।









