अरविन्द कुमार/अमित कुमार/समस्तीपुर:[बिहार की आवाज] उजियारपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर बेगूसराय मार्ग पर चांदचौर मध्य पंचायत के पास एनएच 28 के किनारे घर के सामने सड़क पर खेल रहे एक बच्ची की मौत पुलिस वाहन से ठोकर लगने के बाद घटनास्थल पड़ हीं हो गई। जिसके बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने मृत बच्ची के शव को एनएच 28 पर रखकर, उक्त मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया, तथा उजियारपुर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया, लेकिन सूचना मिलने के करीब 2 घंटा बाद भी घटनास्थल पर उजियारपुर पुलिस के नहीं पहुंचने के कारण, स्थानीय लोग आक्रोशित होकर उजियारपुर पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे।

उधर घटना के करीब तीन घंटा बाद घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने, मृत बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेना चाहा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को घटनास्थल पर बुलाने, तथा मृत बच्ची के परिजन को तत्काल उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए, मृत बच्ची के शव को पुलिस के हवाले करने से इनकार दिया। घटना सोमवार मंगलवार 23 अप्रैल की देर शाम करीब 4 बजे की बतायी जा रही है। विस्तृत खबर कुछ देर बाद।







