Samastipur: लोकसभा चुनाव में आलोक मेहता की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोहागीर में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/मृत्यूंजय कुमार कर्ण/उजियारपुर:[ बिहार की आवाज ] उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड के लोहागीर पंचायत में, राजद पंचायत अध्यक्ष चंदन कुमार राय की अध्यक्षता व पुर्व पंचायत समिति सदस्य राम भरोष राय के सभा संचालन में, राजद कार्यकर्ताओं की पंचायत स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक, पंचायत अध्यक्ष लोहागीर चंदन कुमार के आवासीय परिसर में आयोजित की गयी।

आयोजित इस बैठक में राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता को उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से लाखों मत की बढ़ोतरी देकर जीत सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया। आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए राजद पंचायत अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार ने कहा कि, वर्तमान सांसद नित्यानंद राय का उजियारपुर की जनता से कोई मतलब नही है। इसलिए इस बार पूरे तन मन धन से आलोक कुमार मेहता को भारी मतों से जिताकर संसद में भेजने का काम करेंगे। युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश कुमार राय उर्फ मिथिलेश गोप ने कहा कि, देश में बढ़ते महंगाई पर हमला करते हुए कहा कि, जिस फ्री अनाज के अनाज का हवाला देकर भाजपा चुनाव लड़ रही है, असल में उस अनाज की आड़ में सरकार बांकी के अन्य दलहन तिलहन सहित अन्य खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर लूट मचाए हुए है। इसलिए इस सरकार को उखाड़ फेंकते हुए, आने वाली पीढ़ी के लिए आलोक कुमार मेहता का हाथ मजबूत करें। वहीं लोहागीर सरपंच निरंजन कुमार ने बैठक में मौजूद लोगों को, संबोधित करते हुए कहा कि, तेज और समझदार लोग ही अपने वर्ग में प्रथम आता है।इसलिए राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता जी का भी रोल नंबर एक है। इसलिए हमारे प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता के इवीएम के एक नंबर को दबाकर भारी मतों से विजयी बनाबें। आयोजित इस बैठक में एलएनएमयू के चेयरमैन सह राजद के वरिष्ठ नेता व लोहागीर पंचायत के पूर्व मुखिया उमेश राय, राजद नेता रघुनाथ राय, नरेश राय, राम मनोहर राय, महेश राय, मिथलेश राय, मुकेश राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय, शिव नंदन राय, माले नेता रामभरोस राय, सीपीआईएम नेता राम विनोद शर्मा, बबलू कुमार, राजीव कुमार राय, विन्देश्वर सिंह, कपिलदेव मल्लिक, शंभू नारायण ठाकुर, युवा समाजसेवी शिव शंकर पोद्दार के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *