???? बिग ब्रेकिंग: चिराग पासवान ने विशाल जनसभा व रोड शो के द्वारा शाम्भवी के लिए मांगा वोट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[ बिहार की आवाज ] समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के इलमासनगर स्थित बीके सिंह कोल्ड स्टोरेज मैदान में, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने, शुक्रवार 10 मई को एनडीए प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी के पक्ष में, विशाल जनसभा को संबोधित कर, शाम्भवी के चुनाव चिन्ह हेलिकॉप्टर के निशान पर, वोट करने की अपील की। आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चिराग पासवान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने, शाम्भवी जी को अपना बेटी कहकर संबोधन किया है, जो समस्तीपुर के लिए गर्व की बात हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्षी प्रत्याशी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, जो हमलोगों का सगा नही हुआ है वह आपका क्या होगा।

इस दौरान चिराग पासवान ने यह भी कहा कि, कांग्रेस और राजद डराने की राजनीति कर रही है। यह वही लोग हैं जो 2005 से पहले लोगों को डरा धमका कर अपने पक्ष में वोट ले लिया करते थे, लेकिन अब वह दौर गुजर गया है। कांग्रेस पूर्व मे ही देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या कर चुकी है, और आज वही संविधान और आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रही है।

आज जिस संविधान की बदौलत नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की राह पर रहे हैं, भला वह उस संविधान को क्यों बदलेंगे, जबकि विपक्ष के लोग लगातार प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के खिलाफ, असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं। जिसका जबाब अब इन्हें वोट के चोट से ही दिया जाएगा। उन्होंने शाम्भवी को अपनी छोटी बहन बताते हुए, स्थानीय लोगों से आशीर्वाद मांगा।

जनसभा के बाद चिराग पासवान ने प्रत्याशी शाम्भवी के साथ, खानपुर से इलमासनगर, मथुरापुर घाट मुक्तापुर रेलवे गुमटी, बाजार समिति आदि जगहों से होकर रोड शो भी किया। सभा को राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह,  वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्ष‚ प्रखण्ड अध्यक्ष समेत हजारों की संख्या एनडीए के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।। आयोजित इस सभा की अध्यक्षता खानपुर जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष राम नारायण सिंह व मंच का संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *