अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/नगर थाना: [ बिहार की आवाज ] नगर थाना क्षेत्र के पटेल मैदान में सोमवार 13 मई की देर शाम को, दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। वहीं एक गुट के युवकों के द्वारा दूसरे गुट के एक युवक को पकड़ कर, नगर थाना ले जाया गया। जिसके बाद सैकड़ों की तादाद में लोग नगर थाना पहुंच गए। बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम थाना पर जुटता हुआ देख, थाना पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन युवकों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी।

जिसके बाद थाना परिसर में मौजूद सभी युवक इधर उधर भागने लगे। बाद में पुलिसकर्मियों ने घायलों के परिजनों, उसे ईलाज में ले जाने की सलाह दिया। एक गुट के घायलों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव निवासी, सुनील कुमार के पुत्र सोनू कुमार तथा विनेश कुमार के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी है। घायल सोनू कुमार का बताना है कि, आरपी मिश्रा रोड में उसका लैब टेस्ट की दुकान है। दो दिन पूर्व पटेल मैदान में किसी लड़के के द्वारा, एक लड़के के पिता के बारे में कुछ आपत्तिजनक शब्द कहा गया था। उस दिन वह पटेल मैदान में ही बैठा हुआ था। जहां मोहनपुर के कुछ युवकों ने उसी बात को लेकर उन लोगों के साथ मारपीट किया था। इस कारण वह रविवार को पटेल मैदान नहीं गया था। सोमवार को जब वह अपने साथी राहुल कुमार के साथ पटेल मैदान जा रहा था तो, उसी दौरान 100-150 की संख्या में आए बैट विकेट व ईंट से लैस युवकों के द्वारा, उनके उपर हमला बोल दिया गया, तथा जमकर मारपीट की। हालांकि पटेल मैदान में मौजूद लोगों के द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के बाद उनकी जान बच पायी। इस दौरान सुनील कुमार ने घटना के संबंध में अपने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद पहुंचे उनके परिजनों के द्वारा मारपीट की घटना में शामिल एक युवक को पटेल मैदान से पड़कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। हिरासत में लिए गए घायल युवक के कथनानुसार, घटना दो दिन पूर्व हुए दो पक्षों के बीच के विवाद का है। उसका कहना था कि जब दो गुटों के बीच लड़ाई हो रही थी, तब वह खड़ा होकर देख रहा था। उसी मारपीट की घटना में शामिल दूसरे गुटों के युवकों की पहचान बताने को लेकर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और, उन लड़को को फोन कर बुलाने का दवाब बना रहे थे। उसका कहना था कि वह लोग 25-30 की संख्या में थे, और उसे पटेल मैदान से जबरन उठाकर उसके साथ मारपीट कर रहे थे। वह लोग उसे मारते-पीटते हुए पटेल मैदान से लेकर काशीपुर की तरफ ले गए, और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार का बताना है कि, दो पक्षों के बीच दो दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर मारपीट किए जाने की सूचना मिली है। एक पक्ष के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह युवक भी काफी गंभीर रूप से घायल था, इसलिए पुलिस अभिरक्षा में ही उसका ईलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना से संबंधित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।







