अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[ बिहार की आवाज ] नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित सर्किट हाउस के समीप, बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से अपने घर जा रहे, शहर के चर्चित व्यवसायी की मां के गले से सोने की चेन झपटकर भाग निकले। इस दौरान महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश पटेल गोलंबर से बाएं दिशा में तेजी से भाग निकले थे। घटना शुक्रवार 17 मई की संध्या करीब 4 बजे की है।

घटना के तुरंत बाद पिड़ित महिला ने इस घटना की सुचना देने के लिए, नगर थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन थानाध्यक्ष का मोबाइल ऑफ रहने के कारण, पिड़िता ने इसकी सूचना सदर एएसपी सदर संजय कुमार पांडेय को दिया। जिसके बाद नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर इस घटना के बाद से शहर में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। लगातार चौथे दिन चेन स्नेचिंग की घटना सामने आने के बाद भी, नगर थाने की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। घटना के संबंध में अंकित झुनझुनवाला के मां का बताना है कि, वह मोहनपुर रोड स्थित पैंटालून में खरीदारी करने गई थी। जहां से खरीदारी करने के बाद वह एक ई रिक्शा में बैठकर वापस अपने जा रहे थे। इसी दौरान पल्सर 220 सीसी पर सवार दो की संख्या में आए बदमाशों ने, सर्किट हाउस के पास उनके गले से चेन झपटकर भाग निकला। इस दौरान उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन, तब तक दोनो बदमाश पटेल गोलंबर से बायें मुड़कर लॉ कॉलेज की ओर भाग निकले। अंकित झुनझुनवाला की मां ने इस चैन की कीमत करीब दो लाख रूपए बताया है। वही इस बाबत पूछे जाने पर एसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि, चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर पुलिस को भेज कर मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







