???? बिग ब्रेकिंग: दहेजलोभी ससुरालियों ने गला दबाकर कर दी नवविवाहिता की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/हसनपुर:[समस्तीपुर] हसनपुर थाना क्षेत्र के राजघाट गांव में एक घर से एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय ग्रामीणों इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दिया। सुचना मिलने के बाद अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे मृतका के पिता ने इसकी जानकारी स्थानीय हसनपुर थाना को दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची हसनपुर थाने की पुलिस ने, नवविवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृत महिला की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के नकुनी पंचायत स्थित राजघाट गांव निवासी, विकास पासवान की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में की गई है। घटना सोमवार 27 मई की दोपहर की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थाना अंतर्गत, हरकपुरा गांव निवासी नव विवाहिता के पिता राम शगुन पासवान का बताना है कि, उन्होंने अपनी पुत्री ज्योति कुमारी की शादी करीब 1 वर्ष पूर्व, बड़े ही धूमधाम से हसनपुर थाना क्षेत्र के राजघाट गांव निवासी, रामकुमार पासवान के 25 वर्षिय पुत्र विकास पासवान के साथ किया था। शादी के दौरान उन्होंने करीब 5 लाख रुपए का सामान भी, अपनी बेटी के ससुराल वालों को उपहार स्वरूप दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन विगत 3 माह से उनकी बेटी के ससुराल के लोग, खासकर उनकी बेटी की सास दहेज में एक लाख रूपए व मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे। जिसके बारे में उनकी बेटी ने उन्हें जानकारी भी देती थी। पैसे व मोटरसाइकिल नहीं देने के कारण, उनकी बेटी के साथ मारपीट भी किया जाता था, तथा कभी-कभी तो दो से तीन दिनों तक उनकी बेटी को खाना तक नहीं दिया जाता था। इसकी जानकारी किसी तरह उन्हें हो गई। जिसके बाद वह आज बुधवार 28 मई को, अपनी बेटी को लाने उसके ससुराल हसनपुर थाना क्षेत्र के राजघाट गांव जाने वाले थे। जहां एक दिन पहले सोमवार 27 मई को ही उन्हें सूचना मिली कि, उनकी बेटी के ससुराल वालों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दिया है, तथा शव को गायब करने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही वह अपने गांव के कुछ लोगों के साथ अपनी बेटी के ससुराल जा पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि उनकी बेटी की लाश जमीन पर रखी हुई है, तथा उनकी बेटी के ससुराल के सभी लोग फरार हैं। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना हसनपुर थाने की पुलिस को दिया। जिसके बाद हसनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष हसनपुर ने बताया कि, थाना क्षेत्र के राजघाट गांव से मिली युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही  मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!