ब्यूरो रिपोर्ट/नगर थाना: [ बेगूसराय ] रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर घर जाने के लिए, रेलवे ट्रैक पार कर रही माँ व बेटी दोनों ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे आनन फानन में स्टेशन के पास मौजूद लोगों की सहायता से, दोनों घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान माँ व बेटी में से माँ की मौत हो गयी, तथा बेटी का गंभीर अवस्था में ईलाज किया जा रहा हैं। उधर महिला की मौत की सूचना जैसे ही उसके घरवालों को हूई, परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मृतिका के आवास व सदर अस्पताल पर जुटने लगी। घटना मंगलवार 28 मई की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में मृतिका के परिजनों का बताना है कि, मृतिका व उनकी बेटी नगर थाना क्षेत्र स्थित बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर, अपने संबंधी के यहां जाने के लिए, रेलवे स्टेशन से हल्का आगे रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी। इसी दौरान उसी ट्रैक पर अचानक ट्रेन आ गयी। जिससे अनभिज्ञ होकर मृतिका आगे बढ़ती रही। इसी दौरान मृतिका के साथ जा रही उसकी बेटी की नजर ट्रेन पर गयी, और वह दौड़कर अपनी मां को ट्रेन से बचाना चाही, बाबजूद वह ट्रेन की चपेट में आ गयी, साथ में मृतिका की बेटी भी इस हादसे का शिकार हो गयी। जहां मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों माँ व बेटी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया। जहां घायलों में एक की मौत हो गयी। मृतका की पहचान जमुई जिले के झाझा थाना अंतर्गत झाझा निवासी, बालेश्वर साह की 58 वर्षिया पत्नी कैलाशी देवी के रूप में की गयी है, तथा गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान झाझा निवासी, अवध किशोर की 40 वर्षिया पत्नी रेखा कुमारी के रूप में की गयी हैं। खबर लिखे जाने तक इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को नही दी गयी थी।







