???? बिग ब्रेकिंग: चोरों के हौसले बुलंद, दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/मुसरीघरारी:[समस्तीपुर] मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पटोरी रोड स्थित एक घर के आगे से, अज्ञात बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो नामक चारपहिया वाहन की चोरी कर ली, और आराम से निकल गए। उक्त घटना मंगलवार 28 मई की अहले सुबह करीब 2 बजे के बाद की बतायी जा रही है। घटना की जानकारी वाहन मालिक को उस वक्त हुई, जब वह मंगलवार 28 मई की अहले सुबह करीब 5 बजे सोकर उठने के बाद अपने घर से बाहर निकले। जिसके बाद पिड़ित वाहन मालिक ने इसकी सुचना मुसरीघरारी पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, पिड़ित व्यक्ति से पुछताछ के साथ ही गाड़ी की बरामदगी के लिए, बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापामारी करने में जुटी हुई है।

पिड़ित वाहन चालक की पहचान थाना क्षेत्र के बथुआ बुजूर्ग निवासी, राजेश कुमार मिश्र के रूप में की गयी है। घटना से संबंधित आवेदन मुसरीघरारी थाना को उपलब्ध कराते हुए, गाड़ी मालिक ने बताया कि, वह मंगलवार 28 मई की अहले सुबह करीब 2 बजे, स्कॉर्पियो से पटना से आए तथा, मुसरीघरारी चौक स्थित अपने घर के आगे में गाड़ी खड़ी करके सोने चले गए। सुबह करीब 5 बजे जब वह अपने घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि, उनकी चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो अपने जगह से गायब है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना मुसरीघरारी थाना को देते हुए, अपनी गाड़ी की खोजबीन करने में जूट गए। काफी खोजबीन के बाद भी, गाड़ी का कोई अता-पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने गाड़ी चोरी होने की सुचना लिखित रूप में मुसरीघरारी थाना को देते हुए, गाड़ी खोजने की गुहार लगायी है। इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि, थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो चोरी की घटना सामने आयी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा जा रहा है। बहुत जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *