???? बिग ब्रेकिंग: समस्तीपुर व उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के रूझान आने शुरू, तृतीय चक्र की समाप्ति तक उजियारपुर से नित्यानंद राय तो समस्तीपुर से शांभवी आगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पटना:बिहार की सभी 40 सीटों पर मतगणना का कार्य शुरू हो चुका है। जिसमें बिहार के ज्यादातर लोकसभा सीटों के रूझान भी आने शुरू हो चुके हैं। आज शाम तक यह साफ हो जाएगा कि, कौन कहां से अपनी सीट बचाने में सफल रहा। इस चुनाव में कई केंद्रीय मंत्री समेत प्रतिष्ठित चेहरों की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है।

इस चुनाव में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह भी, पहली बार चुनावी मैदान में कूदे हैं, और वह काराकाट से चुनावी मैदान में हैं। जहां उनका सामना एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा से है। अगर हम बात समस्तीपुर व उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र की करें तो, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से तृतीय चक्र की गिनती समाप्त होने पर NDA प्रत्याशी नित्यानंद राय को :- 196478 मत तथा INDIA गठबंधन प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को:- 184505 मत प्राप्त हुए है। आगे की चक्र की गिनती जारी है।

उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र:-

1:- आलोक कुमार मेहता- 110013 -[INDIA]

2:- नित्यानंद राय – 110537 –[NDA]

3:- NOTA- 3294

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र:-

1:-  शांभवी चौधरी:-  218728- [ NDA ]

2:- सन्नी हजारी:- 141684-[ INDIA ]

अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।

रिपोर्ट: रामरूप राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *