???? BIG BREAKING: दवा लाने जा रही बच्ची की बस से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/मुसरीघरारी:[ समस्तीपुर ] मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित, बेगूसराय मुजफ्फरपुर पथ पर मुसरीघरारी चौक स्थित कामेश्वर शर्मा के आरा मिल के पास हुई, भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची की बस से कुचलकर मौत हो गयी। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, घटना में शामिल बस को जप्त करते हुए, थाने ले आई तथा मृत बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मृत बच्ची की पहचान मुसरीघरारी थाना अंतर्गत, मुसरीघरारी नगर पंचायत के विशंभरपुर एलौथ वार्ड 6 निवासी, सोनू राम की 5 वर्षिया पुत्री सुमन कुमारी के रूप में की गई है।

घटना सोमवार 03 जून की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, मृतिका मुसरीघरारी चौक स्थित दवा दुकान से दवा लाने जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह मुजफ्फरपुर बेगूसराय पथ को मुसरीघरारी चौक पर आरा मिल के पास क्रॉस करना चाही, मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार महादेव रध नमक बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उक्त बच्ची को, निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने, घटना में शामिल महादेव रथ नामक बस को जप्त कर थाने ले आई है। वहीं संबंध में थानाध्यक्ष सैफुल अंसारी का बताना है कि, सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन के तरफ से अभी तक आवेदन नहीं दी गई है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी