???? बिग ब्रेकिंग: नए आपराधिक कानून को लेकर जिले के पुलिसकर्मियों का विगत 1 सप्ताह से जारी है प्रशिक्षण कार्यक्रम, 01 जुलाई से प्रदेश में प्रभावी हो जाएंगे नए कानून

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/सरायरंजन:[समस्तीपुर] जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय में जिले के सभी थानाध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रशिक्षण में मौजूद जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को तीन न आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तार रूप से प्रशिक्षण दिया गया। आपको बता दें कि आगामी 1 जुलाई से यह नया आपराधिक कानून पुरे देश में लागू होने जा रही है। जिसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी प्रकार की तैयारियां पुरी कर ली है। इस प्रशिक्षण सत्र में पूरे बिहार के थाना प्रभारी डिजिटल तरीके से जुड़कर इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर रहे हैं।

नए आपराधिक कानून को पुरी तरह लागु करने के उद्देश्य से, सभी थानों को डिजिटल करने के लिए भी पुलिस मुख्यालय द्वारा लगातार कई कदम उठाए जा रही है। पुलिस सुत्रों का बताना है कि, सभी थानों को डिजिटल करने के लिए, बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी केस के अनुसंधानकर्ता को आईफोन के साथ लैपटॉप देने के योजना पर भी विचार कर रही। इसके अलावे ऑनलाइन स्टेशन डायरी लिखने की प्रक्रिया भी अब तेज कर दी गई है, साथ ही कोर्ट से वारंट और कुर्की जब्ती का आदेश भी अब ऑनलाइन ही प्राप्त किया जा सकेगा। सुत्रों का यह भी बताना है कि, नया कानून आने से अनुसंधानकर्ता अब ऑनलाइन ही केस डायरी भी लिख सकेंगे, साथ ही ऑनलाइन FIR को कोर्ट में भी ऑनलाइन ही प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही प्रदेश के नागरिकों के बीच अधिक से अधिक सुरक्षा का विश्वास किस तरीके से पहुंचाया जाए। इस पर भी पुलिस मुख्यालय द्वारा काम किया जा रहा है। इस संबंध में एडीजी पुलिस मुख्यालय जे॰ एस॰ गंगवार का बताना है कि, संपूर्ण देश में 1 जुलाई से नया कानून लागू होने जा रहा है। जिसे लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा पूरे बिहार में युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। वहीं, सभी पुलिसकर्मियों को इसका प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। नए आपराधिक कानून के अलावा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में, अनुसंधान के समय में कैसे विधि विज्ञान का प्रयोग कर सकते हैं, और किस तरह काम करने से पुलिस कर्मियों को बढ़ावा मिल सकता है, इसके बारे में भी पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि अब सीसीटीएनएस को बहुत जल्द, आईसीजेएस से जोड़ दिया जाएगा। जिससे पुलिस कर्मी अपना सभी काम डिजिटल तरीके से कर पाएंगे। इस दौरान मौके पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद, उजियारपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अर्जून प्रसाद सिंह, विनय उपाध्याय, सैफुल्लाह अंसारी, खानपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम, पुसा थानाध्यक्ष राहूल कुमार, सरायरंजन थानाध्यक्ष रविकांत कुमार, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजूल अंसारी, एससी/एसटी थानाध्यक्ष रविन्द्र भारती, एसआई आनंद किशोर गौरव, संतोष कुमार, अपर थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम प्रियंका कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक कामेश्वर प्रसाद, राजीव रंजन कुमार, बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी, घटहो थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा, महिला थानाध्यक्षा सहित सैकड़ों की संख्या में जिले के पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Comments are closed.