???? बिग ब्रेकिंग: श्रेया के हत्यारों को फास्ट ट्रैक के तहत सजा दिलाए सरकार:- अविनाश सिंह चंदेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/समस्तीपुर:[समस्तीपुर] बिहार के औरंगाबाद स्थित नवीनगर में, बिहार की बेटी श्रेया का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाकर उसकी निर्मम हत्या के बाद नवीनगर के इंद्रपुरी डैम में फेंक दिए जाने से आक्रोशित लोगों ने श्रेया को इंसाफ दिलाने के उद्देश्य से, जिला मुख्यालय के पटेल गोलंबर पर कैंडल मार्च निकाला।

इस दौरान समाजसेवी अविनाश सिंह चंदेल ने कहा कि, इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं, साथ ही बिहार के विपक्षी दल व सत्ता पक्ष के नेता व मीडिया आदि सब चुप हैं। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार से यह मांग करते हुए कहा कि, नवीनगर पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए, इसकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे तथा दोषियों को फास्ट ट्रैक के तहत कोर्ट से फांसी की सजा दिलवाए। मौके पर समाजसेवी दिपक सिंह, करणी सेना के जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चंदेल, मनीष यादव, जेके यादव, प्रवीण सिंह, निलेश सिंह, अरविंद यादव, कृष्ण कुमार, आशीष, गौरव सिंह, विवेक सिंह, राकेश सिंह, रौशन सिंह, प्रिंस सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *