???? बिग ब्रेकिंग: समाजिक संस्था से जुड़े लोगों ने पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से किया वृक्षारोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोहम्मद सिराज/पुसा:[ समस्तीपुर ] पुसा प्रखंड अंतर्गत चंदौली गांव में एक समाजिक संस्थान से जुड़े लोगों द्वारा, पर्यावरण व वातावरण को संतुलित करने के उद्देश्य से फलदार पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित न्यायाधीश संतोष कुमार ने, कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, एक पेड़ सौ बेटे के समान होता है। इसलिए पर्यावरण को बचाने व शुद्ध रखने के लिए पेड़ लगाना अतिआवश्यक है।

इसलिए हम सभी को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, ताकि हमारा वायुमंडल स्वच्छ रहे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी राकेश कुमार कुशवाहा ने किया।

इस दौरान समाजसेवी डॉ मनोज कुमार सिंह एवं रामचंद्र सिंह के द्वारा पौधा वितरण भी किया गया। मौके पूर्व मुखिया बिंदेश्वर राय, पूर्व जिला पार्षद सदस्य संजय सिंह, जदयू नेता कौशल सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रवक्ता रामानंद सिंह, रामजी सिंह, रामदयालू सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवकांत सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश प्रसाद सिंह, ऋषिकेश पटेल, मुकेश पटेल, विजय कुमार सिंह, समाजसेवी राकेश कुशवाहा, मुरारी कुमार, विनय कुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी