ब्रेकिंग: जमीनी विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लाठी-डंडे व तलबारबाजी में आधा दर्जन लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत गोहनर नवादा गांव में, जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हो गयी। जिसमें एक युवती व दो नाबालिग बच्चे समेत दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सुचना मुफस्सिल पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची, और सभी घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। घायलों में दो लोगों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में एक पक्ष के घायल व्यक्ति मोहम्मद रोकेश उर्फ बबलू का बताना है कि, वह लघु सिंचाई प्रमंडल दरभंगा में पदस्थापित हैं। घटना के समय वह दरभंगा ड्यूटी जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बेटी को बैग और चश्मा लेकर आने को कहा।

इसी दौरान करीब डेढ़ दर्जन लोग अपने हाथों में लाठी, डंडा व तलवार लेकर आए और उनके उपर हमला कर दिया। जब उन्हें बचाने उनकी बेटी आयी तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया, तथा उसका कपड़ा वगैरह फाड़ दिया।

इसी दौरान जब उनके दोनों बेटे आए तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से उनलोगों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती करा कराया गया है। हालांकि दुसरे पक्ष ने मोहम्मद रोकेश उर्फ बबलू के द्वारा लगाए जा रहे आरोप को झूठा व बेबुनियाद बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *