उजियारपुर थाना क्षेत्र अपराधियों के लिए बना लूट का मैदान! बाईक सवार हथियारबंद बदमाशो ने ऑर्केष्ट्रा कर्मी से हथियार के बल पर लूटे वाद्ययंत्र, 72 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला थाना क्षेत्र के आजादपुर चौक के पास का है। जहां बाईक सवार बदमाशों ने एक ऑर्केष्ट्रा बैण्ड पार्टी के कर्मी से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए, पैड और ढ़ोलक लूट लिया तथा आराम से दलसिंहसराय की ओर भाग निकले। घटना शुक्रवार 01 मई की अहले सुबह करीब 8 बजे की बतायी जा रही है। पिड़ित व्यक्ति दलसिंहसराय बाजार निवासी रौशन कुमार व उसका एक साथी बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में पुलिस सुत्रों का बताना है कि, दलसिंहसराय निवासी ऑर्केष्ट्रा कर्मी रौशन कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ, शुक्रवार 01 मई की अहले सुबह करीब 05 बजे, एक शादी समारोह में अपनी प्रस्तुति देकर अपने घर लौटने के लिए, आजादपुर चौक के पास यात्री वाहन का इंतजार कर रहे था। 

इसी दौरान सातनपुर की ओर से एक ही बाइक पर सवार होकर तीन की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे और हथियार का भय दिखाकर रौशन कुमार व उसके साथी से एक ईलेक्ट्रॉनिक पैड और एक ढ़ोलक लूट लिया और दलसिंहसराय की ओर भाग निकले। घटना के तुरंत बाद पिड़ित व्यक्ति ने इसकी सुचना डायल 112 को दिया। सुचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पिड़ित युवक से पुछताछ कर थाना को आवेदन देने को कहा।

जिसके बाद पिड़ित व्यक्ति ने शुक्रवार 01 मई को ही घटना से संबंधित आवेदन उजियारपुर थाना को उपलब्ध करा दिया। हालांकि शनिवार 02 मई की देर शाम तक उस आवेदन पत्र के आलोक मे प्राथमिकी दर्ज नही हो पायी थी। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली हैं और बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र में लगातार लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि उजियारपुर पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी उजियारपुर थाना क्षेत्र में इस तरह की दर्जनों लूट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अधिकांश मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में थानाध्यक्ष अजीत कुमार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *