रेलवे स्टेशन पर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: रेल थाना समस्तीपुर की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-01 से एक व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति के पास 750 एमएल वाली मैजिक मूमेंट रेमिक्स वोदका की कुल 04 बोतल बरामद की गयी है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधईपुर दक्षिण टोला वार्ड 11 निवासी, सत्यनारायण ठाकुर के 46 वर्षिय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल थाना पुलिस दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर दैनिक जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुख्य यात्री शेड के पास, जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो, उसके बैग से झारखंड राज्य में बिक्री हेतु निर्मित मैजिक मूमेंट वोदका की 750 एमएल वाली कुल 04 बोतल बरामद की गई।

जिसके बाद उक्त शराब धंधेबाज के खिलाफ इस मामले में रेल थाना समस्तीपुर कांड संख्या-98/26 दर्ज कर, गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *