???? बिग ब्रेकिंग: दुधपुरा चैती दुर्गा स्थान के पास से 25 वर्षिय युवक का मिला शव, ईलाके में फैली सनसनी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद मामले की छानबीन में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/मुफस्सिल:[समस्तीपुर] मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपूरा गांव स्थित दुर्गा स्थान के पास से, बुधवार 17 जुलाई की अहले सुबह करीब 6 बजे एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल मुफस्सिल थाने की पुलिस को दिया।

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गई है। मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर महात्मा कॉलोनी ताजपुर रोड निवासी, स्वर्गीय सुनिल कुमार देव के 25 वर्षिय पुत्र चंद्रप्रकाश के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव के लोग सुबह की सैर पर निकले थे। जहां दुधपुरा गांव स्थित दुर्गा स्थान के पास, लोगों की नजर मंदिर से थोड़ी दूर जमीन पर बेहोशी की अवस्था जैसी हालत में पड़ी, एक युवक पर गयी। इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी।किसी ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दिया।

सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच, बेहोशी की हालत में दिख रहे युवक को उठाकर, सदर अस्पताल इलाज के लिए लायीं। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस संबंध में मृतक की मां जयंती कुमारी का बताना है कि, उनका पुत्र चंद्रप्रकाश मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे उनका ही मोबाइल लेकर पंजाब नेशनल बैंक में केवाईसी जमा करने का बोलकर दरभंगा से समस्तीपुर के लिए चला था।

जिससे बात करने के लिए उन्होंने देर शाम करीब 8 बजे, अपने ही मोबाईल नंबर पर कॉल किया तो, किसी दूसरे युवक ने कॉल रिसीव किया, और बताया कि उनका लड़का अभी सो रहा है इसलिए बात नहीं हो पाएगी, और आज सुबह सुचना मिली की, उनके बेटे का शव दूधपुरा दुर्गा स्थान के बगल से पाया गया है।

हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज करती दिख रही है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि, थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव से एक युवक का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *