???? बिग ब्रेकिंग: बिजली विभाग की लापरवाही, आदर्शनगर में दे रही है बड़े हादसे को निमंत्रण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] जिला मुख्यालय से सटे आदर्शनगर मुहल्ला में, बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। जहां बिजली विभाग के उदासीन रवैया के कारण, आदर्शनगर मोहल्ला गली नंबर 5 बी के दर्ज़नों लोगों की जान शांसत में पड़ी हुई है।

मोहल्ले वासियों का बताना है कि, पिछले एक माह से बिजली विभाग के द्वारा, मोहल्ले में विद्यूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें वृहत पैमाने पर अनिमियता बरती जा रही है।

जिससे संबंधित लिखित आवेदन भी मुहल्ला के लोगों ने विभाग को देते हुए बताया था कि, मुहल्ला में गाड़ा जा रहा यह पोल गलत ढंग से गाड़ा जा रहा है, जिसे मकान से हटाकर गाड़ा जाए, लेकिन उनलोगों की बातों को अनदेखा कर बिजली विभाग के लोग, अपने ढंग से पोल गाड़कर चले जाते हैं, और उनलोगों की कोई सुनने वाला नही है। यहां तक कि मुहल्ले वासियों के द्वारा, दिए गए लिखित आवेदन पर भी कोई कार्रवाई नही किया गया है।

इस मामले में आदर्शनगर मुहल्ला निवासी, शिक्षिका अर्पणा कुमारी, वंदना झा, देश की सेवा कर रहे एक सैनिक की पत्नी गुड़िया कुमारी, नवल किशोर ठाकुर व चंदन झा आदि लोगों का बताना है कि, विद्यूत विभाग के लोगों ने संवेदक के साथ मिलकर, उनके मुहल्ले में मनमाने ढंग से बिजली का पोल गाड़ दिया है।

जिससे उनलोगों को काफी परेशानी होती है। विद्यूत प्रवाहित बिजली का तार उनलोगों के घर से इतना सटा हुआ गुजरा है कि, अगर बिजली विभाग ने समय रहते ध्यान नही दिया तो, निकट भविष्य में होने वाली किसी बड़ी घटना से इनकार भी नही किया जा सकता है।

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि, अगर बिजली का पोल उखाड़कर सही दिशा में नही लगाया गया तो, बाध्य होकर वह लोग जिलाधिकारी समस्तीपुर से मिलकर विभाग के विरुद्ध लिखित शिकायत करेंगे।

वहीं सैनिक की पत्नी गुड़िया कुमारी का बताना है कि, उनके घर में छोटे छोटे बच्चे हैं, और बिजली का तार उनके घर की गैलरी से बिलकुल सटाकर ले जाया गया है। जिसके कारण हमेशा उनके मन में यह डर लगा रहता है कि, कहीं कोई अप्रिय घटना घटित न हो जाए।

वहीं इस बाबत पूछे जाने पर विद्यूत विभाग के एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि, बिजली का पोल गाड़ने का कार्य बिलकुल नियमानुकूल किया गया है। आदर्शनगर मुहल्ले के लोगों ने उनके कार्यालय को आवेदन भी दिया था। जिसके बाद उन्होंने स्वयं स्थल निरीक्षण किया है, कहीं कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *