कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, विजेताओं को किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर/पुसा: मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत, प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जय जवान जय किसान का समापन, युवा क्लब के अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार 10 मार्च को किया गया।  प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडलीय अस्पताल पूसा के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पूसा शेखर सुमन, भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, हिंदुस्तान खबर के संवाददाता अभय कुमार, प्रभात खबर के संवाददाता सुभाष चंद्र ठाकुर तथा राजेश कुमार उपस्थित रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता में प्रियांशु ब्रदर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि संस्कृति फिजिकल अकादमी उपविजेता रही। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में RSMVA क्लब विजेता बना और पूसा-11 की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 200 मीटर बालिका दौड़ में संजना कुमारी प्रथम, नेहा कुमारी द्वितीय तथा अर्चना कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालिका दौड़ में साक्षी कुमारी प्रथम, रिया राय द्वितीय तथा अनीश कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका ऊंची कूद में रिया कुमारी ने प्रथम, अंजली कुमारी ने द्वितीय और साक्षी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में बॉबी कुमार प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय तथा हिमांशु कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में मो. ऐनुलहक प्रथम, बॉबी कुमार द्वितीय और अभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में कृष्णा गर्ग राम प्रथम, मो. ऐनुलहक द्वितीय और हर्ष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अभिषेक कुमार ने प्रथम, सन्नी कुमार ने द्वितीय तथा प्रीतम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, कप, मेमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए अनुमंडलीय अस्पताल पूसा के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी शेखर सुमन ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा युवाओं में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और खेल कोटे के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन क्लब के अध्यक्ष रौशन कुमार ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्लब के सचिन नीरज कुमार, एकता युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष मो. एजाज, विवेक कुमार, अजय कुमार, नयन कुमार, शिवम कुमार, फिजिकल टीचर सूरज कुमार, ओम कुमार, सुमन कुमार, विमलेश कुमार तथा हर्ष कुमार की सक्रिय भूमिका रही। सभी को अतिथियों द्वारा मेमेंटो और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *