
अरविन्द कुमार व अमित कुमार:[समस्तीपुर] प्रखंड मुख्यालय में संचालित ज्यादातर कार्यालय स्थानीय पदाधिकारियों के द्वारा अबैध रूप से कब्जा जमाकर किया जा रहा है।

बहुत ही दुख की बात है कि उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र व विधानसभा क्षेत्र होने के बाबजूद भी प्रखंड कार्यालय को अपना भवन तक नही है। प्रखंड मुख्यालय के ज्यादातर कार्यालय किसी न किसी अन्य भवन पर जबरदस्ती कब्जा जमाकर किया जा रहा है।
अगर आप किसी काम के लिए उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय जाते हैं तो, प्रखंड कार्यालय से संबंधित ज्यादातर विभागों के कार्यालय आपको ढुंढ़ने से भी जल्दी दिखाई नही देखा। पूरखंड मुख्यालय में आपको ना तो सांख्यिकीय कार्यालय का बोर्ड दखाई देगा, और ना ही प्रधानमंत्री आवास योजना का ही कार्यालय आपको दिखाई देगा, क्यों कि यह सभी कार्यालय अलग अलग पदाधिकारियों के कार्यालय पर जबरन कब्जा कर संचालित किया जा रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों का बताना था कि, वह लोग जन्म प्रमाणपत्र बनबाने के लिए कई दिनों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनलोगों को सांख्यिकीय कार्यालय मिल ही नही रहा था।
यही नही प्रखंड कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी भी सही जानकारी नही देते हैं। जिससे उनलोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं सुत्रों की मानें तो प्रखंड कार्यालय का भी स्वयं का अपना भवन नही है। प्रखंड कार्यालय भी एसजीएसवाई द्वारा निर्मित कॉमन फैसिलिटी सेन्टर के भवन में संचालित किया जाता है।
यही नही दर्जनों विभाग के कार्यालय किसी न किसी भवन पर अवैध रूप से जबरन कब्जा जमाकर संचालित किया जा रहा है। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर अमित कुमार का बताना है कि, आने वाले दिनों में वह कोशिश करेंगे कि सभी कार्यालय का नेम प्लेट को सार्वजनिक किया जा सके, ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो पाए।
वहीं प्रखंड उप प्रमुख प्रमोद राय ने, प्रखंड मुख्यालय के इस स्थिति पर काफी नाराजगी जाहिर किया है।







