Samastipur: इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड कमिटी की विस्तारित बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर] इंकलाबी नौजवान सभा प्रखंड कमिटी की विस्तारित बैठक, रविवार 28 जुलाई को नगर परिषद क्षेत्र ताजपुर कालेज मैदान में, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद एजाज की अध्यक्षता, जिला सचिव आसिफ होदा के पर्यवेक्षण व भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुई।

आयोजित इस बैठक के माध्यम से 1-7 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान चलाकर, नगर-प्रखंड क्षेत्र में एक हजार वृक्षारोपण करने, एक हजार नौजवानों को RYA का सदस्य बनाने, बिजली संकट को लेकर आंदोलन तेज करने, 09 अगस्त को खाली पदों पर बहाली को लेकर प्रतिरोध मार्च निकालने समेत, अन्य संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया।

आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए, RYA जिला सचिव आसिफ होदा ने कहा कि, केंद्र एवं राज्य सरकार युवा विरोधी हैं। देश एवं राज्य में लाखों-लाख पद खाली है, लेकिन सरकार के पास बहाली की कोई योजना नहीं है।

ताजपुर में थाना, प्रखंड, अंचल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसी स्थिति में युवाओं को संगठित कर बड़े आंदोलन में जाना होगा। इस दौरान भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने, 22 अगस्त को अंचल-प्रखंड पर आहूत धरना-प्रदर्शन में, सैकड़ों की संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील आरवाईए कार्यकर्ताओं से की।

मौके पर नौशाद तौहीदी, मोहम्मद कय्यूम, मनोज साह, विजय कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, वाहीद होदा, मोहम्मद नूरैन, अरशद कमाल बबलू, परवेज कलीम, बिरजू कुमार, मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद शकील, मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद कादीर, मोहम्मद अबुबकर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!